दुर्गा पूजा में बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था के लिए सीसीआर डीएसपी किये गए सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर : दुर्गा पूजा में बेहतर विधि व्यवस्था संधारण के साथ शांतिपूर्ण ढंग से दुर्गा पूजा समारोहों को संपन्न करवाने के लिए विश्व हिन्दू रक्षा परिषद् के राष्ट्रीय संगठन मंत्री हरचरण सिंह राजा ने जमशेदपुर के पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर मनोज कुमार ठाकुर को अंग वस्त्र ,पुष्प गुच्छ एवं समृति चिन्ह देकर उनके कार्यालय में सम्मानित किया l

हरचरण सिंह राजा ने बताया की इस वर्ष पूरे जिले भर में दुर्गा पूजा समारोह शांति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में आयोजित एवं संपन्न हुआ l इसका सारा श्रेय पूजा कमिटियों के साथ -साथ जिला प्रशासन को भी जाता है l उन्होंने कहा की पुलिस प्रशासन के साथ -साथ आम नागरिको का भी कर्तव्य है की कानून का पालन करें और जमशेदपुर की जनता ने इस बार इस बात को साबित किया है l राजा ने आशा व्यक्त किया की जिले के पुलिस कप्तान और उपायुक्त के कुशल नेतृत्व में आगे भी सारे समारोह इसी प्रकार से शांति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाये जाते रहेंगे l

 

और पढ़ें