जमशेदपुर: मानव सेवा की मिसाल कहे जाने वाले लौहनगरी के चर्चित चिकित्सक डॉक्टर कृपाल सिंह सिद्धू को पत्रकारों की संस्था ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.आज उनके आवास नारायणा पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया और पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विनोद सिंह ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया और आशीर्वाद लिया.मौके पर विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक दल के कार्यकर्ता में मौजूद थे.
इस अवसर पर श्री भाटिया ने कहा कि डॉक्टर सिद्धू गरीब मरीजों के अलावा,देश सेवा और पत्रकारिता से जुड़े लोगों का निःशुल्क इलाज दशकों से करते आ रहे हैं फिर भी उन्हें पद्म सम्मान नहीं मिला.उन्होंने कहा कि डॉक्टर साहब को आज गरीबों का मसीहा कहा जाता है लेकिन उन्हें केवल डॉक्टर्स डे, जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर ही याद किया जाता है.वे बोले दर्जनों राजनीतिक दल के दिग्गज नेता उनके चाहने वाले हैं लेकिन किसी ने भी उनके लिए संतोषजनक प्रयास नहीं किया ताकि डॉक्टर सिद्धू को पद्म सम्मान मिले.









