हिंदू नव वर्ष 2080 के स्वागत एवं चैत्र नवरात्र के अवसर पर अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा एवं श्री श्री सनातन सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय विश्वकल्याण महायज्ञ का भोग वितरण के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भूमि पूजन के साथ हुए तदोपरांत वैदिक मंत्रोचार के साथ यज्ञ अग्नि प्रज्वलित की गई । यजमान के रूप में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा बैठे एवं हवन कार्यक्रम को संपन्न करने में मुख्य रूप से 4 पंडितों के साथ कई पंडितों ने भी सहयोग किया हवन कार्यक्रम को सुनियोजित रूप से संचालन करने में पंडित रमेश शर्मा, पंडित श्रवण कुमार शर्मा, पंडित विकास पंडा, पंडित गौरीशंकर महापात्र ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, श्री श्याम सेवा संस्थान, मारवाड़ी समाज, शिव चर्चा मंडल, बंगवासी संस्थान आदि के सदस्यों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जयंत कुमार महापात्र (महामंत्री अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा) नंदकिशोर शर्मा (अध्यक्ष -मारवाड़ी धर्मशाला) पंडित बनवारी लाल शर्मा (अध्यक्ष- ब्राह्मण महासभा घाटशिला )ओम प्रकाश शर्मा धालभूमगढ़, नवीन कुमार शर्मा विकास पंडा ओम प्रकाश अवस्थी उपाध्यक्ष ब्राह्मण महासभा घाटशिला विजय शर्मा, रतन चटर्जी, कैलाश पांडे, संजय तिवारी, सुबोध सिंह राजेंद्र प्रसाद शर्मा, राजेश चौबे, रूपेश दुबे ,विजय पांडे ,गुरुचरण महापात्र ,राहुल पांडे, एफसी अग्रवाल आदि ने यज्ञ आहुति दी एवं विश्व शांति की कामना की । कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण के दौरान आपसी विचार विमर्श के बाद श्री श्री सनातन सेवा संस्थान द्वारा घाटशिला में एक सनातन भवन के निर्माण की रूपरेखा तय की गई।










