मानगो में 13 वर्षीय लड़की को लगा 11000 वोल्ट बिजली का झटका स्थिति गंभीर , बिजली विभाग दे मुआवजा नहीं तो विभाग का होगा घेराव – विकास सिंह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मानगो संकोसाई रोड नंबर एक के रहने वाले विजय प्रसाद गुप्ता की तेरह वर्षीय बेटी सुकन्या कुमारी बिजली के तार में दौड़ रहे  11,000 वोल्ट के तार के संपर्क में आने से बुरी तरह जल गई है . मामला दो दिन पूर्व का है l  इलाज के दौरान बच्ची की  स्तिथि बिगड़ता देख परिजनों ने भाजपा नेता विकास सिंह को मामले की जानाकारी दिया l घटना की जानकारी होने पर टाटा मुख्य अस्पताल में इलाजरत सुकन्या देखने पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह को अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने बताया कि सुकन्या पचास प्रतिशत जल गई है उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है l  विकास सिंह सुकन्या के घर जाकर उनके परिजनों से मिले परिजनों ने बताया सुकन्या छत के ऊपर मैगी खा रही थी उस दिन हल्की बारिश हुई थी बारिश के कारण बगल से गुजरा हुआ 11000 बोल्ट के तार का करंट छत में आ गया जिससे सुकन्या जल गई और बिजली के झटके से नीचे गिर गई स्थानीय लोग उसे उठाकर टाटा मुख्य अस्पताल ले गए। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है । भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा बिजली विभाग की लापरवाही और वर्तमान सरकार के  उदासीन रवैया के कारण भूमिगत  बिजली का तार बिछाने  का कार्य अभी तक अधूरा पड़ा हुआ है

बिजली विभाग के संज्ञान में मामला रहने के बावजूद भी किसी भी अधिकारी ने पीड़ित परिवार की सुधि नहीं ली l  सुकन्या के पिताजी विजय प्रसाद गुप्ता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हैं । टाटा मुख्य अस्पताल में ईलाज में लगने वाला राशि देने में सुकन्या के परिजन असमर्थ है । विकास सिंह ने कहा इलाज का खर्च बिजली विभाग को देना चाहिए अगर बिजली विभाग सुकन्या का इलाज का खर्च वहन नहीं करेगा तो स्थानीय लोगों के साथ बिजली विभाग का महा घेराव किया जाएगा ।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी