केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी से मिला सिंहभूम चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल एन.एच.33 के निर्माण के लिए दिया धन्यवादटाटा-राउरकेला राजमार्ग के निर्माण की रखी मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष विजय आनंद मूनका के नेतृत्व में भारत सरकार के सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी से उनके जमशेदपुर प्रवास के दौरान मिलकर उन्हें टाटा-राउरकेला राजमार्ग के निर्माण के संबंध में ज्ञापन सौंपा ।चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने बताया कि मंत्री जी के जमशेदपुर आगमन पर चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने बदहाल एवं दयनीय टाटा-रांची उच्चपथ (एन.एच.-33) का निर्माण कार्य विश्वस्तरीय रूप में अपने कुशल नेतृत्व में संभव एवं संपन्न कराने के लिये केन्द्रीय मंत्री नीतिन गडकरी को धन्यवाद दिया।  जिसकी मांग सिंहभूम चैम्बर वर्षों से करता रहा था  और इसके मरम्मतीकरण और निर्माण हेतु कई बार आंदोलन भी किया गया था क्योंकि इसकी बदहाल स्थिति से जमशेदपुर का औद्योगिक विकास रूक सा गया था और आम जनमानस को भी रांची आनेजाने में काफी परेषानियों का सामना करना पड़ता था।

प्रतिनिधिमंडल ने केन्द्रीय मंत्री का ध्यान  टाटा-राउरकेला राजमार्ग की स्थिति पर भी आकृष्ट कराया जिस सड़क की स्थिति ठीक नहीं है और राउरकेला जाने के क्रम में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  चैम्बर ने उनसे मांग की कि इस राजमार्ग का भी निर्माण त्वरित ढंग से विश्वस्तरीय रूप में कराया जाय जिससे इस क्षेत्र के औद्योगिक विकास को एक नई दिशा मिल सके।

प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष महेश सोंथालिया, सचिव अनिल मोदी, भरत मकानी, आदि उपस्थित थे।

 

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी