जमशेदपुर : राहुल गाँधी की संसद सदस्यता समाप्त करने के विरोध में कांग्रेसियों ने विरोध – प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में कांग्रेस नेता  राहुल गाँधी की  लोकसभा से सदस्यता निरस्त करने के विरुद्ध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार योजनाबद्ध तरह से केस  कराकर कांग्रेस नेता राहुल गाँधी  को जेल भेजना चाहती है, साथ ही अडानी मोदी साठ-गाँठ के विरोध में पुतला दहन कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा आयोजित किया गया l

विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव राकेश तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। राहुल गाँधी को केस  में फंसाना  गलत है, प्रदेश सचिव कमलेश कुमार पाण्डेय, अवधेश सिंह एवं के के शुक्ल ने कहा कि भाजपा सरकार का विरोध हर स्तर पर किया जाएगा। जिला कार्यकारीअध्यक्ष नगर धर्मेन्द्र सोनकर ने कहा कि सड़क से ले कर गाँव गाँव तक  मोदी सरकार के दमनकारी नीतियों का विरोध जमकर किया जाएगा आम जनता को घर-घर जाकर इनके जनविरोधी नीतियों का विरोध किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन एवं प्रबंधन ब्रजेन्द्र तिवारी एवं संजय सिंह आजाद ने किया।

इस कार्यक्रम में  में मुख्य रूप से  प्रदेश सचिव के के शुक्ल, कमलेश कुमार पाण्डेय, कार्यकारी अध्यक्ष नगर धर्मेन्द्र सोनकर संध्या दास, अवधेश सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, संजय सिंह आजाद, विनय सिंह, पवन कुमार बबलू, रंजीत सिंह, रईस रिजवी छब्बन, अजय मिश्र, प्रमोद मिश्र, मो नौशाद, अशोक कुमार सिंह,  अमित श्रीवास्तव, आशीष ठाकुर, नारायण डे, मुन्ना सिंह सेवादल, कुलदीप सिंह, सकील अहमद, ज्योति मिश्र, नवनीत मिश्र, संतोष सिन्हा, सुल्तान अहमद, राजीव मिश्र, मनोज झा, संजय तिवारी, कैलाश रजक, बबुआ झा, दिनेश पोद्दार, संतोष सिंह, अरूप सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, अमित प्रसाद, अशोक सिंह, अरूण त्रिपाठी, राजेश गोराई, नलिनी सिन्हा, राजेश चौधरी, चांदनी तिवारी, रवि अग्रवाल,  दिपक गुप्ता, अंकुश बनर्जी, राजनारायण यादव, धर्मेन्द्र यादव, फैज अहमद, अनिता कुमारी, कृष्णा लोहार, राजा सिंह, नरेश सिंह, गोविंद बागदल, परमजीत सिंह सहित सभी कांग्रेसी कार्यकर्त्ता उपस्थित  रहे।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी