मनप्रीत हत्याकांड के गवाह पर जमशेदपुर कोर्ट गेट के पास फायरिंग ,बाल -बाल बचा नवीन सिंह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विगत 8 जून 2022 को सिदगोडा थाना क्षेत्र के शिवसिंह बगान एरिया में घर में घुसकर की गयी मनप्रीत पाल सिंह के हत्या मामले में कोर्ट में गवाही देने जा रहे गवाह नवीन सिंह पर कोर्ट के गेट नंबर -3 पर अपराधियों ने गोली चला दी . उस समय वह कोर्ट के अन्दर प्रवेश ही करने जा रहा था . इस घटना में नवीन बाल -बाल बच गया  और अपराधी बाइक पर सवार होकर चलते बने . गोली चालन के बाद अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया . इस घटना से कोर्ट की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी पर सवाल खड़े होने लगे हैं .

अभी दो दिन पूर्व ही मनप्रीत पल सिंह हत्याकांड का आरोपी जमानत पर जेल से छूटकर बाहर आया है . आशंका व्यक्त की जा रही है की गवाह को धमकाने के लिए ही इस घटना  को अंजाम दिया गया है . 8 जून 2022 को मनप्रीत पाल सिंह भी एक केस में गवाही देने के लिए कोर्ट गया हुआ था . जिसके बाद कोर्ट से लौटते ही उसकी माँ के सामने घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी गयी थी .

इस घटना के बाद पूरा पुलिस अमला हरकत में आ गया है कई थाना के थानेदारों को मामले की जांच में लगा दिया गया है पुलिस आस -पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है .

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी