बेलगाम अपराधियों ने गोलमुरी में की हवाई फायरिंग, जमशेदपुर कोर्ट गोली चालन के एक घंटे के भीतर दूसरी घटना , इलाके में सनसनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर सिविल कोर्ट जमशेदपुर के गेट नंबर -3 पर पुलिस की तमाम मुस्तैदी को धता बता कर शहर के चर्चित मनप्रीत पाल सिंह हत्याकांड के गवाह पर गोली  चालन के एक घंटे बाद ही बेलगाम हो चुके अपराधियों ने गोलमुरी में दिन – दहाड़े  फायरिंग कर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली. पांच की संख्या में आए अपराधियों ने गोलमुरी टिनप्लेट गोलचक्कर के पास दिनदहाड़े हवाई फायरिंग की और नौ – दो ग्यारह  हो गए . इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी . गोलमुरी थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि पांच की संख्या में आए अपराधियों ने हवाई फायरिंग की है. घटना को अंजाम देने के बाद सभी ओल्ड केबुल बस्ती की ओर फरार हो गए. पुलिस ने घटना स्थल से तीन खोखा बरामद किया है.और मामले की छानबीन में लग गयी है .

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी