जमशेदपुर कोर्ट मे फायरिंग,बाल बाल बचा जमशेदपुर कोर्ट मे पहुँचने वाला एक गवाह,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाईबासा :- जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत जमशेदपुर कोर्ट परिसर के गेट नंबर 3 पर अपराधियों ने फायरिंग की. अपराधियों ने नवीन सिंह पर फायरिंग की, लेकिन अपराधी अपने मंसूबे में कामयाब नही हो सके. नवीन किसी तरह भाग कर अपने आप को बचा लिया.
ज्ञात हो कि 8 जून 2022 को मनप्रीत पाल सिंह की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी. उसी मामले में गवाही देने नवीन सिंह कोर्ट जा रहे थे कि तभी बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार को फायरिंग कर दी. इस घटना में नवीन बाल-बाल बच गए, लेकिन बाइक सवार बदमाश मौके से फरार होने में सफल हो गए. इस फायरिंग के दौरान गेट नंबर 3 पर मौजूद पुलिसकर्मी भी बाल-बाल बच गए. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई.

जानकारी के अनुसार बाइक से आए दो अपराधियों ने अपनी बाइक गेट नंबर 3 पर रोकी और एक व्यक्ति पर अचानक फायरिंग कर दी. अपराधियों ने दो फायरिंग की और मौके से फरार हो गए. इससे वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे. बताया जा रहा है कि नवीन सिंह की आज कोर्ट में पेशी था. इस दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. मामला क्या गोली किसने चलाई गोली चलाने वाला कौन है. इसकी जांच में पुलिस जुट गई है.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी