पश्चिम सिंहभूम प्रमुख संघ की बैठक शानिवार को जिला परिषद सभागार में प्रमुख संघ के अध्यक्ष सिद्धार्थ होनहागा की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में पंचायती राज व्यवस्था के अधिकार और प्रखंड के विकास से संबंधित एवं पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय पर चर्चा किया गया. 10 प्रखंडो के प्रमुख इस बैठक में उपस्थित थे.
सभी प्रखंड के प्रमुखों ने जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ होनहागा को अपने -अपने प्रखंड की समस्याओं से अवगत करवाया, अत्यधिक प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा प्रमुख को पूर्ण रूप से सहयोग नही करने की शिकायत की गई है. कुछ प्रमुख को परखन परिसर में कार्यालय भी सही रूप से उपलब्ध नही करवाया गया है. जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ होनहागा ने सभी प्रमुखों की बातों को संज्ञान में लेते हुए कहा जिन प्रखंडों पर प्रमुख को प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा सहयोग नही किया जा रहा है. इसकी शिकायत उपायुक्त से की जायेगी. प्रखंड में सभी विभागों के विकास से संबंधित चर्चा की गई.
बैठक में अनंतपुर प्रमुख दिलबर खाखा, मंझारी प्रमुख सुशीला बारी, हाटगम्हरिया प्रमुख नितन गागराई, जगरनाथपुर प्रमुख बुदराम पूर्ती, नोवामुंडी प्रमुख पूनम गिलवा, गुदड़ी प्रमुख सामी भेंगरा, तंतनागर प्रमुख चंदमनी सिरखा, टोंटो प्रमुख अनिता बारी, सोनवा प्रमुख नंदनी सोय उपस्थित थे.










