Chaibasa :- भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज 11 अप्रैल को पश्चिमी सिंहभूम जिले के सभी प्रखंडों से एकजुट होकर लगभग 2000 भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता झारखण्ड सचिवालय का घेराव करने हेतु राजधानी रांची के लिए रवाना हो गयें हैं, प्राप्त जानकारी के अनुसार इसके लिए पार्टी के और से 18 बड़ी बस एवं 22 बिंगर तथा लगभग 80 चार पहिया वाहनों की व्यबस्था की गई है, जिसमे से कई नेताओं के द्वारा अपने स्तर पर भी वाहनों की व्यवस्था की गई है, दरसल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ऊपर रोजगार के नाम पर युवाओं को ठगने एवं प्राकृतिक संसाधनों की लूट खसौट करने जैसे कई गंभीर आरोप भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगाया गया है, इसी कड़ी मे पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सतीश पूरी के नेतृत्व मे आज हेमंत हटाओ,झारखण्ड बचाओ का नारा बुलंद करते हुए भाजपा नेता एवं कार्यकर्त्ता पुरे जोश के साथ रांची के लिए रवाना हो गये !

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला अध्यक्ष सतीश पूरी, पूर्व बिधायक बडकुवर गागराई , महिला ST मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गिता बालमुचू, पूर्व विधायक शशिभूषण सामड़,पूर्व विधायक गुरुचरण नायक,पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा पूर्व विधायक पुतकर हेब्रोम,भाजपा अनुसूचित जाती मोर्चा के जिला अध्यक्ष संभु हाजरा, पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष संजू पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष गोविन्द पाठक,पूर्व जिला अध्य्क्ष दिनेश चंद्र नंदी, अमित जायसवाल, प्रताप कटियार, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष चन्दन झा,जे बी तुबीड, मनोज लियांगी, मालती गिलुआ,मनोज आजाद,चाईबासा नगर अध्यक्ष अक्षय खत्री सहित लगभग 2000 नेता एवं कार्यकर्त्ता रांची के लिए रवाना हुए हैं










