भारतीय जनता पार्टी गालूडीह मंडल अध्यक्ष अमरदीप शर्मा के नेतृत्व में गालूडीह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। भारतीय जनता पार्टी का शांतिपूर्ण तरीके से आहूत झारखंड सचिवालय घेराव के दौरान झारखंड पुलिस द्वारा किए गए बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी गालूडीह मंडल द्वारा पुतला दहन कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा घाटशिला विधानसभा पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी ने कहा लाठी, गोली और पानी की बौछार के बल पर जनता की आवाज को नहीं दबा पाएगी। पांच लाख युवाओं को एक साल में नौकरी देने का वादा कर आई हेमंत सरकार झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। रघुवर दास की सरकार पांच हजार रुपए प्रति एकड़ किसानों को देती थी जिसे बंद कर हेमंत सरकार ने किसानों की जीवन को तबाह कर दिया । महिलाओं के खिलाफ हो रहे जुल्म और अत्याचार ,भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर सचिवालय घेराव शांतिपूर्ण तरीके से करने के लिए आई आम जनता को बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज करने का दुस्साहस हेमंत सरकार ने किया है जनता ने ठाना है हेमंत को सबक सिखाना है । हेमंत सरकार के खिलाफ जनहित में संघर्ष जारी रहेगा ।
इस मौके पर जिला महामंत्री श्री हराधन सिंह, किसान मोर्चा कोल्हान प्रभारी श्री बबलू प्रसाद, राजेश शाह, दीपू शर्मा, सपन पाल, दीपक दंडपाठ, जन्मेजय बारीक समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।










