जादूगोड़ा : दक्षिणी ईचड़ा पंचायत भवन में मनाई गयी डॉ० अम्बेडकर की 132वीं जयंती , मुखिया , ग्राम प्रधान सहित प्रतिनधि रहे उपस्थित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ0 भीम राव अम्बेडकर की 132वीं जयंती दक्षिणी ईचड़ा पंचायत भवन स्थित सभागार में समारोहपूर्वक मनाई गयी . इस अवसर पर ग्राम पंचायत की मुखिया ,ग्राम प्रधान, उप -मुखिया , पंसस , वार्ड सदस्य तथा ग्रामीण उपस्थित रहे .

सबसे पहले पंचायत की लोकप्रिय मुखिया मंजरी बांद्रा ने बाबा साहेब की तस्वीर के आगे  अगरबत्ती जला कर एवं पुष्प अर्पित कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि  अर्पित की . इसके बाद ग्राम प्रधान जुगल सिंह सरदार , उप -मुखिया माला गुप्ता ,पंसस चंदा मुखी, वार्ड सदस्य रतनी पात्रो , गुड्डी मुखी आदि ने भी चित्र पर पुष्प अर्पित किया .

इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंजरी बांद्रा ने कहा की बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर ने इस देश को संविधान के रूप एक सामाजिक संरचना दी है . जिसके आधार पर आज की सामाजिक व्यवस्था चल रही है .उन्होंने न केवल देश के दलित और दबे कुचले वर्ग के लोगों के हितो पर ध्यान दिया बल्कि महिलाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उनके अधिकारों की वकालत की. उन्होंने कहा की बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम लोग उनके दिखाए मार्ग पर चलें. उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया की सभी लोग मिलकर पंचायत के ग्रामीणों के हितो के लिए एक साथ मिलकर कदम बढ़ाएं ताकि दक्षिणी ईचड़ा ग्राम पंचायत एक आदर्श पंचायत के रूप में विकसित होकर पूरे जिले के सामने एक मिसाल बने .

ग्राम प्रधान जुगल सिंह सरदार ने बाबा साहेब के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए मुखिया द्वारा पंचायत के विकास के लिए किये जा रहे कार्यों की सराहना की . इसके अलावा कार्यक्रम को उप -मुखिया माला गुप्ता , वार्ड सदस्य रतनी पात्रो , गुड्डी मुखी पंसस चंदा मुखी ने भी संबोधित किया .

इस कार्यक्रम में चालमुनी मेलगांडी , पुष्पा हो, कुंती मेलगांडी , समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे .

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी