झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल , मंत्री ने इसे फर्जी बताया, एफआईआर दर्ज करवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एक बार फिर चर्चा में हैं l इस बार चर्चा उनके काम को लेकर नहीं बल्कि सोशल मीडिया में वायरल हो रही उनकी एक विडियो की हो रही है l इस विडियो ने झारखण्ड के राजनितिक पटल पर भूचाल ला दिया है l भाजपा सांसद डॉ० निशिकांत दुबे ने ट्विटर पर इस विडियो को ट्विट कर दिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर लगातार यूजर्स की प्रतिक्रियां आने लगी l  ट्विट किये गए उस वीडियो में मंत्री बन्ना गुप्ता एक महिला से साथ वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं, जिसमें आपत्तिजनक बातें सुनाई दे रही हैं। हालाँकि झारखण्ड जागरण इस विडियो के प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है l इस वीडियो को देखने से प्रतीत हो रहा  हैं कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और उक्त महिला के साथ बातचीत के दौरान स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर उस विडियो को वायरल किया गया है। हो सकता है की यह विडियो फर्जी भी हो मगर ये जांच के बाद ही सामने आ सकता है l मौजूदा परिस्थिति में इसने राजनैतिक मुद्दे को हवा तो दे ही दी है l

वीडियो वायरल होने के बाद ही स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और इसे राजनीतिक द्वेष भावना से की गई हरकत बताया है। मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि आज सोशल मीडिया में मेरी छवि को धूमिल करने और राजनीतिक विद्वेष भावना के साथ राज्य के कुछ प्रमुख राजनीतिक विरोधियों ने एक सोची समझी साजिश के तहत, एक फेक और एडिट वीडियो को जानबूझ कर वायरल किया है। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि फोटो शॉप या अन्य किसी एडिटिंग एप्प के माध्यम से यह कुकृत्य किया गया है, जिसके विरुद्ध मैंने एफआईआर करवा दिया है। जल्द ही इस मामले में पुलिस जाँच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा। जिन लोगों ने इस फर्जी और एडिटेड वीडियो के माध्यम से मुझे फंसाने का कार्य किया है, उन सभी के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाई करूंगा, सत्यमेव जयते।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी