जमशेदपुर : सोनारी में महिला ने फांसी लगा कर की आत्महत्या , पति की बीमारी से थी तनाव में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोनारी थाना अंतर्गत  सीपी क्लब के पास रहनेवाली महिला ने सोमवार की सुबह अपने कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली . मृतका की पहचान 43 वर्षीय महिला पूनम दास के रूप में हुई है . घटना के सम्बन्ध में मृतका के पति ओमप्रकाश ने बताया की सोमवार की सुबह करीब 8 बजे जब वो सोकर उठे तो घर में ख़ामोशी देखकर उन्हें संदेह हुआ और जब वो अपनी पत्नी के कमरे में गए तो देखा की वो फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी . इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पड़ोसियों और स्थानीय पुलिस को दी . इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा करके शव को  पोस्टमार्टम के लिये एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया . आस -पास के लोगों ने बताया की पूनम का पति कैंसर से पीड़ित है . इस कारण से ही वह कई दिनों से तनाव में चल रही थी. फांसी लगाने का एक कारण ये भी हो सकता है.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी