ओड़िसा के रायरंगपुर टाउन मॉडल थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 से पिछले 11 दिनों से लापता टेंपो चालक डमरूधर महांती उर्फ विक्की के शव के टूकड़ों को पुलिस ने पटमदा और बोड़ाम थाना क्षेत्र के मेन रोड से रविवार की देर शाम को बरामद किया है. पुलिस ने दो अलग – अलग बैगों से मृतक का सिर और हाथ बरामद किया है . जांच के क्रम में पुलिस को यह पता चला की यह मामला प्रेम प्रसंग का था. मृतक आरोपी महिला के यहाँ जमशेदपुर में आना – जाना करता था इसी बीच दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलने लगा. मगर तभी एक और आदमी की इस इंट्री हो गयी जिसके बाद प्रेमिका ने नये प्रेमी के साथ मिलकर विक्की की हत्या कर दी और शव को टूकड़ों में बांटकर उसे बैग में भरकर पटमदा और बोड़ाम मुख्य सड़क से कुछ दूरी पर ले जाकर फेंक दिया. घटना के बाद पुलिस ने हत्यारोपी कमलाकांत सागर और प्रेमिका खुशबू को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि विक्की की पत्नी इनुश्री महंती ने 13 अप्रैल को रायरंगपुर थाने में विक्की की गुमशुदगी का मामला में दर्ज कराया था.


पुलिस ने जब मामले की जांच की तो उसे पता चला की विक्की जमशेदपुर के सोनारी में रहनेवाली खुशबू के यहां आना-जाना करता है. इसके बाद पुलिस टीम ने घटना का गहन अनुसंधान किया और सोनारी में रहने वाले हत्यारोपी पुरुष और महिला को हिरासत में ले लिया. इसके बाद पुलिस की पूछताछ में खुशबु और कमलाकांत ने पुलिस को बताया की डमरूधर महांती उर्फ विक्की की हत्या 21 मार्च को ही खुशबू ने अपने पति के साथ मिलकर प्री प्लानिंग के तहत कर दी थी। वह अपने घर में शराब पिलाकर बेहोश करने के बाद चाकू से गर्दन एवं अन्य जगहों पर वार करते हुए उसकी हत्या कर दी। फिर आरी से लाश के चार टुकड़े करते हुए एक हिस्सा(घुटना से पैर तक) डोबो एवं दूसरा हिस्सा (घुटना से कमर तक) टाटा-रांची मार्ग पर, तीसरा पटमदा थाना क्षेत्र के ठनठनी घाटी में (कमर से छाती तक) एवं चौथा हिस्सा (छाती से सिर) कमलपुर थाना क्षेत्र के जामबनी में जामबनी-सुसनी के बीच पुलिया के नीचे फेंक दिया था। इसके बाद दोनों आरोपियों को साथ में ले जाकर उनकी निशानदेही पर पुलिस ने शव के टुकड़ों को बरामद किया है. इस पूरे मामले की जांच रांची की एफएसएल टीम करेगी.इस काण्ड का उद्भेदन में रायरंगपुर टाउन मॉडल थाना की इंस्पेक्टर स्वर्णलता मिंज, पटमदा थाना प्रभारी रणजीत कुमार सिंह व कमलपुर थाना प्रभारी धीरंजन कुमार तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.










