पूर्वी सिंहभूम आपूर्ति विभाग ने जिले के सभी पात्र गृहस्थ परिवारों (PHH) एवं अन्त्योदय परिवारों (AAY) राशनकार्डधारियों से अपील की है कि जिनके राशनकार्ड में किसी सदस्य का आधार इन्ट्री नहीं है, वैसे छूटे हुए सदस्य आधार कार्ड के साथ अपने जन वितरण प्रणाली विक्रेता के पास जाकर ई-पॉश मशीन के माध्यम से आधार इन्ट्री करा सकते हैं । जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन द्वारा जानकारी दी गई कि इस हेतु एक सप्ताह का समय निर्धारित किया गया है। यदि इस अवधि में आधार इन्ट्री नहीं कराया जाता है तो, कारण दर्शाते हुए ऐसे सदस्यों का नाम पोर्टल से हटाने की कार्रवाई की जायेगी। आधार सिडिंग के क्रम में किसी प्रकार की समस्या आने पर अपने प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी / पणन पदाधिकारी से सम्पर्क कर सूचित करेंगे।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं का यह दायित्व है कि आधार सिडिंग हेतु छूटे हुए सदस्यों की सूची अपने-अपने दुकान में दृष्टिगोचर स्थान पर प्रकाशित करना सुनिश्चित करेंगे ।
प्रखण्ड/नगर निकाय का नाम/प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी का मोबाईल नं0़
1.बहरागोड़ा, 9431309542 2. चाकुलिया एवं चाकुलिया न0पं0, 7717764771 3. गुड़ाबान्दा, 9431309542 4. धालभूमगढ़, 9304471566 5. घाटशिला, 9304471566 6. डुमरिया, 8210945865 7. मुसाबनी, 8409486881 8. पोटका, 7903228840 9. पटमदा, 9304386961 10. बोड़ाम, 9304386961 11. जमशेदपुर अक्षेस, 8987587776 12. गोलमुरी-सह-जुगसलाई, 9971289957, 8210355096 13. मानगो अक्षेस, 7488582518 14. जुगसलाई नगरपालिका, 9142787073










