डुमरिया प्रखंड में वनौषधि संरक्षण के लिए वैद्य संघ की बैठक संपन्न हर्बल गार्डन की स्थापना पर हुई चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डुमरिया प्रखण्ड में आदिवासी पारंपरिक जड़ी बूटी चिकित्सा संघ के द्वारा सामुदायिक भवन में एक बैठक का आयोजन (वैद्य) मान सिंह हासदा की अध्यक्षता में  किया गया। बैठक के दौरान सभी वैद्य के द्वारा अपने अनुभव को साझा किया गया।  वनौषधि चिकित्सा पद्धति के संरक्षण एवं हर्बल गार्डन के निर्माण हेतु अन्य संबंधित व्यक्तियों को भी जागरूक करने का निर्णय लिया गया गया। और यह भी निर्णय लिया गया कि हम कोई भी जड़ी बूटी जंगल से लायेगे तो उसके बदले में पौधरोपण जरूर करेगे। सर्वसम्मति से अपने ज्ञान का आदान प्रदान किया गया साथ ही रेफरल लिंकेज के लिए सभी वैद्य अगले हफ्ते डूमरिया प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से बात करेगे की हमारे आस पास या मेरे पास कोई बीमार पड़ता है या कोई जटिल केस हमारे पास आता है जिसका इलाज हम नही कर सकते उसको हम सी एच् सी पर रेफर करे तो उसका इलाज सही से हो सके जिससे हमारा समुदाय, पास पड़ोस व गांव के लोग स्वास्थ्य रहे  बैठक में आमंत्रित सदस्य के रूप में नवीन कुमार सिंह डिविजनल मैनेजर पिरामल स्वास्थ्य, नन्द लाल जिला कार्यक्रम समन्वयक पिरामल स्वास्थ्य, बुकइ मुर्मू, सीता मुर्मु,खेला मुर्मु,  ज्वाल किस्कु, हरिपदा, वकील आदि उपस्थित रहे

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी