जमशेदपुर : कोवाली थाना क्षेत्र से नाबालिग का अपहरण, लड़की बरामद आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोवाली थाना क्षेत्र की रहनेवाली एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लड़की को भी बरामद कर लिया है .घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि उक्त नाबालिग लड़की का अपहरण 19 अपैल को ही किया गया था.  मगर लड़की के परिजनो ने इसकी शिकायत 27 अप्रैल को कोवाली थाने में की.  शिकायत मिलते ही पुलिस सक्रीय हुई और नाबालिग लड़की और युवक की खोजबीन शुरू कर दी इसी क्रम में पुलिस ने मोबाइल फोन के आधार पर आरोपी का लोकेशन ट्रैक किया और उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी कोवाली के ही चाकड़ी पाटापानी का रहने वाले सुंदर सरदार है. थाना में दर्ज मामले  में कहा गया है कि नाबालिग लड़की का अपहरण शादी की नीयत से बहला- फुसलाकर किया गया. लड़की के बरामद होने के बाद पुलिस उसका मेडिकल कराने के साथ-साथ कोर्ट में 164 का बयान भी कराने की तैयारी कर रही है .

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी