जमशेदपुर : मानगो क्षेत्र के उलीडीह थाना अंतर्गत हयातनगर में बाइक सवार अपराधियों ने स्थानीय निवासी मो इरशाद पर फायरिंग कर दी और घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. इरशाद के छाती में गोली लगी है.इस काण्ड के बाद मौके पर पहुंचे इरशाद के साथियों उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. सूचना पाकर आजादनगर थाना प्रभारी राकेश कुमार और उलीडीह थाना प्रभारी सोनू कुमार अस्पताल पहुंचे और उसके साथियों से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ की. साथियों ने बताया कि इरशाद इलेक्ट्रीशियन का काम करता है. वह बाइक से अपने घर की ओर जा रहा था तभी बाइक से आए अपराधियों ने उसे रोककर गोली मार दी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.










