मुसाबनी : भाजपा एसटी मोर्चा ने श्रमिक दिवस पर सफाईकर्मियों को किया सम्मानित, दिए गए उपहार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुसाबनी प्रखंड प्रमुख सह भाजपा अनुसूचित जाति-जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामदेव हेंब्रम ने एक मई को मजदूर दिवस के अवसर पर अपनी टीम के साथ सफाई कर्मियों को सम्मानित किया. इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुसाबनी और प्रखंड कार्यालय के सफाई कर्मियों को गुलाब का फूल और उपहार देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में श्रम एक तपस्या है. मजदूरों के बल पर ही गांव, राज्य और देश का विकास संभव होता है. देश के श्रमिक अगर दुखी हों तो राष्ट्र कभी खुश नहीं रह सकता है. उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी सरकारी दफ्तर, गांव-गली के साथ साथ हर उस जगह को साफ़ रखते हैं जहाँ समाज के लोगों की पहुँच है. जिस प्रकार से मंदिर की साफ-सफाई पंडित और पुजारी करते हैं. उसी प्रकार सफाई कर्मी क्षेत्र के स्वच्छता के पुजारी हैं. कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिको  ने सम्मानित करने के लिए प्रमुख के प्रति अपनी कृतज्ञता जाहिर की. इस  मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अधिकारी  डॉक्टर सुंदर लाल मार्डी, बीपीओ सूरज पूर्ती, पूर्व जिला अध्यक्ष भुकतु मार्डी, फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत की मुखिया फुलमनी मुर्मू, बागुन केराई, राजू बेहरा, विक्रम मार्डी, सफाई कर्मी सहित सभी चिकित्साकर्मी और  एएनएम उपस्थित थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी