गुड़ाबांधा में शादी की नियत से लड़की को भगाने का प्रयास करने वाला धराया , लड़की बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर: गुड़ाबांधा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती का शादी के नियत से अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है . पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए आरोपी भागवत मरांडी को गिरफ्तार कर लिया है. प्राप्त समाचारों के अनुसार भागवत ने लड़की को अपने झांसे में ले लिया था और उसे लेकर ओड़िशा जाने वाला था इसकी जानकारी लड़की के परिजनों को लगी और उसे पकड़ लिया गया. इसके बाद युवती के परिजनों के बयान पर दिनांक 7 मई को  कांड संख्या 14/23, धारा 366ए, 363 भादवि के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने लड़की को बरामद कर मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है.  आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी