शास्त्रीनगर हिंसा मामले में गिरफ्तार हिंदूवादी नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर भाजपा ने किया जिला मुख्यालय में धरना- प्रदर्शन सांसद दीपक प्रकाश और विद्युत् वरन शामिल हुए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विगत दिनों जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में हुए हिंसा मामले में गिरफ्तार किये गए हिंदूवादी नेताओं की रिहाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर द्वारा उपायुक्त कार्यालय जमशेदपुर में विशाल धरना- प्रदर्शन किया गया. इस धरना प्रदर्शन में जहाँ भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं का जुटान हुआ वहीँ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश तथा जमशेदपुर के सांसद विद्युत् बरन महतो भी इस धरना – प्रदर्शन में शामिल हुए और पुलिसिया कारवाई की निंदा करते हुए निर्दोष हिंदूवादी कार्यकर्ताओं को रिहा करने की मांग की. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा की राज्य सरकार के दिशा निर्देश पर स्थानीय प्रशासन ने एकपक्षीय कारवाई की और निर्दोष कार्यकर्ताओं को जेल भेजा जबकि सभी दोषी खुली हवा में सांस ले रहे हैं. उन्होंने कहा की आज इस धरना प्रदर्शन के माध्यम से विरोध की शुरुआत की गयी है यदि हमारी मांगों पर सरकार विचार नहीं करती है तो भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में  आगामी 11 मई को घाटशिला और 12 मई को सरायकेला में विशाल धरना – प्रदर्शन किया जायगा.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी