कल्याण मंत्री चम्पई सोरेन से मिले स्वामी विवेकानंद आईटीआई कॉलेज के प्रिंसिपल लंबित छात्रवृत्ति भुगतान के सम्बन्ध में सौंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्वामी विवेकानंद आईटीआई कॉलेज के प्रिंसिपल तरुण कुमार मोहंती ने सोमवार को परिवहन सह कल्याण मंत्री चंपई सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात कर छात्रवृत्ति के सम्बन्ध में ज्ञापन सौंपा. इस दौरान प्रिंसिपल ने लिखित तौर पर कहा कि आईटीआई कॉलेज में प्रशिक्षणरत लगभग 90 प्रतिशत विद्यार्थी अनुसुचित जाति, अनुसुचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के अन्तर्गत आते हैं. लेकिन जो भी विद्यार्थी  यहाँ पर प्रशिक्षणरत है वे सभी आर्थिक दृष्टिकोण से अत्यंत कमजोर है तथा वे पूर्ण रूप से झारखण्ड सरकार द्वारा प्राप्त छात्रवृत्ति पर ही निर्भर है. ऐसे में सभी गरीब छात्रों का छात्रवृत्ति न मिलना अत्यंत दुर्भाग्यजनक तथा इससे विद्यार्थियों का प्रशिक्षण वाचित हो रहा है. अभी विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा में कुछ ही समय बचा है और इसी अवधि में विद्यार्थियों को कॉलेज का संपूर्ण बकाया परीक्षा शुल्क जमा करना पडता है. प्रतिवर्ष प्रशिक्षणरत सभी एससी, एसटी, ओबीसी विद्यार्थियों को दिसंबर माह के अंत तक झारखण्ड सरकार के कल्याण विभाग से छात्रवृत्ति मुहैया करा दिया जाता था. परन्तु दुर्भाग्यवश इस सत्र ऐसा नहीं हुआ है. इस दौरान प्रिंसिपल तरुण मोहंती ने मंत्री चंपई सोरेन से अनुरोध करते हुए कहा कि गरीब विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए यथाशीघ्र विभाग के पदाधिकारी को आदेश देने की कृपा करें जिस कारण जल्द से जल्द एसटी, एससी, ओबीसी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिल सके. इस मौके पर ट्रेनिंग ऑफिसर संजीत रावत और पीयूष पात्र उपस्थित थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी