सांसद बृजभूषण सिंह की गिरफ़्तारी को लेकर महिला कांग्रेस ने महिला पहलवानों के समर्थन में जुगसलाई में निकाला कैंडल मार्च

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर : महिला कांग्रेस नेत्री नलिनी सिन्हा के नेतृत्व में सोमवार की देर शाम को जुगसलाई फाटक चौक पर भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह की गिरफ़्तारी की मांग एवं महिला पहलवानों के समर्थन में कैंडल मार्च निकल गया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे भी मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नलिनी सिन्हा ने कहा कि यह शर्मनाक है कि देश का सम्मान बढ़ाने वाली महिला कुश्ती पहलवानों को अपने सम्मान की रक्षा करने के लिए लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है। कुश्ती संघ के अध्यक्ष व भाजपा सांसद उनका यौन उत्पीड़न करते हैं। सरकार ऐसे अपराधियों का संरक्षण करती है। महिला पहलवान ने जंतर- मंतर पर धरना देकर उनके गिरफ्तारी की मांग की थी। किंतु गिरफ्तारी नहीं हुई। महीने बीत जाने के बाद भी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई। बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह महिला पहलवानों का और देश की महिलाओं का अपमान है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ऋषि मिश्रा, पुनीता चौधरी, अपर्णा गुहा, संध्या दास, चांदनी तिवारी, चंदा सिंह, प्रभावती देवी, नमिता सिंह, जानिता देवी, तपस्या देवी, लक्ष्मी देवी, के के शुक्ला, अशोक सिंह, ऋषि मिश्रा, रमन ख़ान, ज्योति मिश्रा, कैंसर आलम अंसारी, लाल बाबू, नवनीत मिश्रा, राजा, रणजीत झा, सनी सिंह, प्रमोद मिश्रा, अजय मिश्रा, अजय महतो, मुहम्मद सग़ीर,संजू सिन्हा आदि उपस्थित थे।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी