विगत दिनों 11 हजार वोल्ट के विद्युत् तार के चपेट में आने से गुड़ाबांदा प्रखण्ड के सिंहपुरा पंचायत स्थित डोंगादह निवासी 28 वर्षीय कुनु सबर की मौत हो गई थी.कुनु परिवार का कमाने वाला एक मात्र जरिया था तथा अपने मां-बाप का एकलौता संतान भी था | उस समय उसकी पत्नी दिपाली सबर भी गर्भावस्था में थी. उस दर्दनाक हादसे ने कुनु के परिवार को बेसहारा कर छोड़ दिया था.हादसे के उपरांत गुड़ाबांदा के भाजपा नेताओं ने सांसद श्विद्युत वरण महतो को हादसे की जानकारी देते हुए कुनु सबर के परिवार की समस्याओं से अवगत कराया था तथा पिड़ित परिवार को हर संभव मदद के लिए आग्रह किया था | उस दौरान सांसद ने अपने स्तर से कुनु के श्राद्धकर्म में आर्थिक सहायता की थी तथा पिड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा दिलाने का भरोसा भी दिया था |इसके बाद इस दिशा में पहल करते हुए सांसद के दिशानिर्देश पर भाजपा नेताओं ने पिड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा दिलाने के लिए सभी कागजी प्रकिया पूरा करते हुए कुनु की पत्नी को लेकर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कार्यालय, घाटशिला में सांसद द्वारा अनुसंशित आवेदन जमा किया l

सांसद की पहल और भाजपा नेताओं के मेहनत से बिजली विभाग ने दिनांक 16-01-2023 को दो लाख मुआवजा स्वीकृति प्रदान कर दी थी मगर आवंटन के अभाव से पिड़ित परिवार को मुआवजा राशि नहीं मिल सका था | आवंटन मिलने के बाद भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश साव, जिला मंत्री गौर पात्र, गुड़ाबांदा मंडल अध्यक्ष रबिन्द्र नाथ गांतात, उपाध्यक्ष द्विजेन प्रधान , पारिजात महतो ने कुनु सबर की पत्नी दिपाली सबर को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कार्यालय, घाटशिला से सरकारी मुआवजा के रुप में चेक के माध्यम से दो लाख ( 2,00,000 ) रूपये दिलाने का काम किया | चेक पा कर कुनु सबर की पत्नी तथा पिता सोना सबर ने सासंद , बिजली विभाग तथा भाजपा नेताओं को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया है |










