चाकुलिया : आंधी -तूफ़ान पीड़ितों की सहायता के लिए विधायक समीर के निर्देश पर तिरपाल एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई गयी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया प्रखंड के कुचियाशोली पंचायत के मातापुर, भद्रडांगा गाँव एवं जुगीतोपा पंचायत के कालिदासपूर, सालवाडीह गाँव में विगत शाम तेज आंधी से दर्जनों घर क्षतिग्रस्त हो गया है. इसकी सूचना पाकर मंगलवार को विधायक समीर कुमार मोहंती के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि मंडल द्वारा तूफानी दौरा किया. इस दौरान पाया की आंधी तूफान से कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया है. आंधी तूफान में हुए छतिग्रस्त पीड़ित परिवारों में दुर्गा माझी, दाँगी मुर्मू, राजु गोप, कमला गोप,  कान्हाई लाल सोरेन, बासु कुमार, सुभाष गोप, भादु सोरेन, विमल टुडू शामिल है. इस दौरान  प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों  द्वारा सभी पीड़ित परिवारों से मिलकर आर्थिक सहयोग के साथ तिरपाल भी दिया गया. साथ ही पीड़ित परिवारों को जल्द सरकारी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि अंचल निरीक्षक चंद्रशेखर पाण्डे एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा विभागिय जाँच रिपोर्ट आपदा प्रबंधन विभाग को विधायक समीर मोहंती के अनुशंसा पर भेज कर सरकारी सहायता दिलाया जाएगा. इस मौके पर राकेश मोहंती, विशाल बारिक, अमर हांसदा,  गौतम शर्मा, तपन नायक, मंगल मुर्मू आदि उपस्थित थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी