चाकुलिया प्रखंड के बड्डीकानपुर पंचायत के कालापाथर गांव ओर चियाबांधी का मंगलवार को विधायक समीर कुमार मोहंती सघन दौरा किया. इस दौरान विधायक समीर मोहंती आंधी तूफान से कई घरों को क्षतिग्रस्त घरों का जायजा लिया. आंधी तूफान से क्षतिग्रस्त हुए लोगों में शिशुरंजन पातर, सुनील पातर, गुरुचरण गोप, रूप चंद मांडी, गंगा राम मांडी, निताई पातर, सनातन सोरेन, नंद लाल महतो शामिल है. इस दौरान विधायक समीर मोहंती कालापाथर और चियाबांधी गांव पहुंचकर सभी पीड़ित परिवारों से मिलकर आर्थिक सहयोग के साथ तिरपाल भी दिया. इस दौरान विधायक ने सभी पीड़ित परिवारों को जल्द सरकारी मुवाजा देने का आश्वासन दिया. इस मौके पर अमर हांसदा, पिटला दास, मिथुन कर, रघुपति मुर्मू, संजय गोप, सभापति मुर्मू, बंकिम गोप, डोमन मांडी आदि उपस्थित थे.










