घाटशिला : अनुमंडल अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सेवा, मरीजो को मिलेगी राहत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में डायलिसिस सेंटर बहुत जल्द शुरू हो जायगा इसको लेकर प्रयास तेज कर दिए गए हैं. मंगलवार को विभागीय एजेंसी ने वाटर प्यूरीफायर प्लांट लगाने के लिए अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण कर स्थल का चयन किया. क्योंकि डाइलिसिस में शुद्ध जल की उपलब्धता एक महत्वपूर्ण कारक है .  इस संबंध में जानकारी देते हुए अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर टुडू ने बताया कि एक मरीज के डायलिसिस में कम से कम 400 लीटर पानी की जरूरत पड़ती है वह भी पूरी तरह प्यूरीफायर पानी होना  चाहिए. इधर घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने पहले से ही विभाग को डायलिसिस सेंटर स्थापित  करने के लिए राशि उपलब्ध करा दी है. डॉ.शंकर  टुडू ने बताया कि इस दिशा में तेजी से प्रयास किये जा रहे हैं यदि सबकुछ सही रहा तो मरीजो को डायलिसिस के लिए गुणवत्तापूर्ण सेवा यहीं उपलब्ध करवा दी जायगी. और मरीजों को बार -बार जमशेदपुर जाने से राहत मिल जायगी.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी