चाकुलिया : आजसू पार्टी के नेताओं ने ली तूफ़ान पीडितो की सुध आर्थिक मदद और राहत सामग्री उपलब्ध करवाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया प्रखंड के बड़ानाटा और तीलाबनी गांव में विगत दिन आंधी से क्षतिग्रस्त हुए पीड़ित परिवारों के साथ मुलाकात करने आजसू पार्टी के बहरागोड़ा विधानसभा प्रभारी फनीभूषण महतो पहुंचे. इस दौरान आजसू नेता फनीभूषण महतो ने पाया की तेज आंधी ने  विभिन्न घरों को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है. क्षतिग्रस्त लोगों में रतिकांत नायक, विमल महाली, मित्रा ग्वाला, गुरु चरण गोप, मिथुन नायक, जितेन मांडी, किस्टो नायक, धरनी नायक, गुरा नायक, अमिता नायक, भूपेन नायक, अजीत नायक, कृष्णा नायक, बेहुला नायक शामिल है. वे सभी पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर ग्रामीणों को तिरपाल  एवं आर्थिक सहयोग देखकर मदद की. साथ ही उन्होंने  ग्रामीणों को सरकारी मुआवजा दिलाने एवं हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया. वहीं भातकुंडा पंचायत के काशियाबेड़ा गांव में कृष्णा महतो माताजी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए. इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष पूर्णेंदु महतो, गुरुपद महतो, चंद्रमोहन नायक, ठाकुरदास महतो, शशि महतो, शशि लोहार आदि उपस्थित थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी