दुमका : डीआइजी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुमका में किया त्रिदिवसीय क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट का उद्घाटन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुमका : पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुमका में तीन दिवसीय क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट 2023 का शुभारंभ किया गया। उक्त पुलिस ड्यूटी मीट का उद्घाटन  पुलिस उप-महानिरीक्षक संथाल परगना क्षेत्र दुमका,  सुदर्शन प्रसाद मंडल , पुलिस अधीक्षक दुमका अंबर लकड़ा, डॉक्टर धीरेंद्र प्रसाद, नफीस विभाग अपराध अनुसंधान विभाग रांची एवं नफीस टीम रांची के द्वारा संयुक्त रूप से  दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस प्रतियोगिता  के लिए पुलिस मुख्यालय रांची झारखंड द्वारा 5 सदस्य परीक्षक मंडल गठन कर क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट 2023 के सफल संचालन हेतु भेजा गया है। उक्त प्रतियोगिता में संथाल परगना के सभी जिले से कूल 12 पुलिस निरीक्षक, 20 पुलिस अवर निरीक्षक, 18 पुलिस सहायक अवर निरीक्षक, 14 आरक्षी एवं तीन डॉग स्क्वाड पदाधिकारी पुलिसकर्मी परीक्षार्थी के रूप में शामिल है। उक्त प्रतियोगिता 17 मई से 19 मई तक पुलिस केंद्र दुमका में आयोजित की गई है।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी