जमशेदपुर : अभाविप ने वर्कर्स कॉलेज प्राचार्य को सौंपा 9 सूत्री मांग पत्र ,दो दिनों में मांगे पूरी न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुरः अखिल भारतीय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर कॉलेज इकाई के द्वारा वर्कर्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यप्रिय महालिक को 9 सूत्री मांग सौंपा गया। मांग पत्र के जरिए दो दिनों में मांगों के पूरा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। अभाविप ने वोकेशनल पाठ्यक्रम में विभिन्न विषयों के शिक्षक के रिक्त पदों पर जल्द बहाली करने, महाविद्यालय परिसर में अग्निशामक यंत्र लगाने, पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाने, प्रतिदिन समय अनुसार सभी विषयों के कक्षा संचालित करने, दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए स्लोपिंग की व्यवस्था करने, कंप्यूटर लैब को सुचारू रूप से चलाने और इंटरमीडिएट के सभी  विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर की पढ़ाई अनिवार्य करने, महाविद्यालय में प्रति 6 माह में विद्यार्थियों के लिए कैंपस सिलेक्शन करवाने, विलंब चल रहे शैक्षणिक सत्र को समय से संपन्न करवाने हेतु कदम उठान और इसी सत्र से महाविद्यालय में एनसीसी का प्रशिक्षण शुरू करने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। विद्यार्थी परिषद के बापन घोष ने कहा कि मांगों के पूरा न होने के कारण छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि परिषद ने महाविद्यालय प्रशासन को अंतिम बार ज्ञापन दिया है और अब आने वाले दिनों में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन होगा। मौके पर कॉलेज इकाई अध्यक्ष शुभम राज, इकाई मंत्री विकाश गिरी, सौरभ ठाकुर, अंकित सिन्हा, युवराज, विशाल सिंह, राजीव आदि उपस्थित थे।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी