पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे चाकुलिया प्रखंड की बेंद पंचायत स्थित टुकदा गांव के समीप कूपन नदी में रविवार की सुबह गांव के ही पाया सबर नामक व्यक्ति का शव तैरता पाया गया. इस दृश्य को देखते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस स्थल पर पहुंचकर शव को नदी से निकलवा कर अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई. जानकारी के मुताबिक शव लगभग दो-तीन दिन पुरानी बताई जा रही है. शव पानी में फुल जाने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी. लेकिन बाद में ग्रामीणों द्वारा उक्त व्यक्ति की पहचान पाया सबर के रुप में हुआ है. मृतक व्यक्ति के ही चचेरे भाई रवि सबर ने उसकी पहचान कर पुष्टि किया है. उन्होंने पुलिस को बताया की पाया सबर शराबी था. नशे के हालत में पानी में डूबने के कारण ही उसकी मौत हुई है.










