चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में रविवार को प्रखंड अध्यक्ष समीर दास की अध्यक्षता में देश के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी की 32वीं पुण्य तिथि मनाई गई. इस अवसर पर कांग्रेसियों ने राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही कार्यकर्ताओं के द्वारा राजीव गांधी अमर रहे का नारा लगाया गया. इस मौके पर जिला महामंत्री रविंद्र नाथ मिश्रा, अभय कुमार मोहंती, महेंद्र पात्र, तरुण राय, मुरारी लाल शर्मा, बापी पंडा, मोहम्मद सलाउद्दीन, रूद्र महतो आदि उपस्थित थे.










