बहरागोड़ा : माटीहाना चौक पर अज्ञात वाहन ने चौकीदार को कुचला घटनास्थल पर ही मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के  हाइवे से सटे माटिहाना चौक पर ( हाईवे से चाकुलिया जाने वाली मुख्य सड़क) बुधवार की सुबह एक अज्ञात वाहन ने थाना के चौकीदार कुंअरदा गांव निवासी (48 वर्ष) मानिक पातर को कुचल दिया और भाग खड़ा हुआ. सिर कुचल जाने के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कारवाई शुरू की.शव को थाना लाया गया है.  पुलिस घटना को नजाम देकर भागे गए वाहन की तलाश कर रही है.घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारियों के अनुसार थाना के चौकीदार मानिक पातर पैदल ही अपने घर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार कर कुचल दिया और भाग गया. जिससे उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया . स्थानीय लोगों का कहना है की  की माटिहाना-चाकुलिया सड़क पर कई महीनों से हाईवा समेत अन्य भारी  मालवाहक वाहनों का परिचालन जारी है. इसके कारण अब तक कई दुर्घटनाएं हो चुकी है और कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं. ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से इस रोड पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की है.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी