पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस चाईबासा की एमपीएमएलए कोर्ट से अचार संहिता मामले में बरी 2019 का था मामला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाईबासा की एमपीएमएलए कोर्ट ने 2019 के अचार संहिता उल्लंघन मामले में जुगसलाई के पूर्व विधायक और आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस को बरी कर दिया. इस खुशी में पश्चिम सिंहभूम जिला के आजसू नेताओं ने अदालत के बाहर फूल मालाओं और गुलदस्ता भेंट कर पूर्व मंत्री सहिस का जोरदार स्वागत किया । बरी होने के बाद पूर्व मंत्री ने कहा की अदालत का सम्मान सभी को करना चाहिए और मैं भी करता हूं क्योंकि देश की न्यायिक प्रक्रिया विश्व का सर्वोच्च न्यायिक प्रक्रिया है इस में थोड़ी विलंब होती है लेकिन न्याय जरूर मिलता है और मुझे पूर्ण विश्वास था की मेरे साथ न्याय होगा ।

स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से पश्चिम सिंहभूम जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत गिरी, केंद्रीय सचिव सिद्धार्थ महतो, मंगल सोरेन, सन्नी लोहार, राजू प्रसाद, वीर करुआं, शेखर सहिस, राहुल प्रसाद समेत अन्य मौजूद थे ।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी