चाकुलिया : थम नहीं रहा गजराजो का आतंक केएनजे स्कूल का घेरा तोडा रात भर उत्पात मचाता रहा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया प्रखंड कार्यालय से सटे बाजपेई नगर में बीती रात एक जंगली हाथी घुसा और केएनजे स्कूल की तार के जाली की घेराबंदी को तोड़ दिया. मिली जानकारी के अनुसार हाथी हवाई पट्टी के जंगल से नागानल कॉलोनी होते हुए केदारनाथ झुनझुनवाला हाई स्कूल परिसर में घुसा. इसके बाद स्कूल की घेराबंदी को तोड़कर बाजपेई नगर में आ पहुंचा. जंगली हाथी रात भर घूम-घूम कर उत्पात मचाता रहा और लोग घर में दुबके रहे. इस दौरान हाथी ने केएनजे हाई स्कूल की तार के जाली से घेराबंदी को कई जगहों पर तोड़ दिया और काफी देर तक हाथी उक्त स्कूल परिसर में घूमता रहा. सूचना पाकर वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम पहुंची और हाथी को खदेड़ने के प्रयास में जुट गई. हाथी के कारण लोग रात भर परेशान रहे. हाथी ने दूधनाथ सिंह के बगीचे में घुसकर भी तोड़फोड़ किया. काफी मशक्कत के बाद वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम ने मशाल जलाकर हाथी को भगाया.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी