झारखंड दिव्यांग मोर्चा मोर्चा के बैनर तले रविवार को विधायक समीर मोहंती से मुलाकात कर दिव्यांग पेंशन वृद्धि प्रतिमाह 3000 रूपया भुगतान करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा. इस दौरान लिखित तौर पर कहा कि दिव्यांगजनों का गंभीर समस्या को देखते हुए दिव्यांग पेंशन प्रतिमाह 3000 वृद्धि करने का मांग किया. वर्तमान समय में 1000 रूपया ही प्रतिमाह पेंशन दिया जा रहा है जो बहुत कम है. दूसरा राज्य दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों में 3000 रूपया दिव्यांगजनों को प्रतिमाह पेंशन दिया जाता है. इस संबंध में विधायक विधायक समीर मोहंती ने आश्वासन देते इस समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से बात करते की बात कही. इस मौके पर भूपति मिश्र, नारायण महतो, मोहम्मद मिन्हाज, निर्मल पातर, तरुण गोप, भवेश ग्वाला, जितेंद्र सिंह, सुबोध पात्र आदि उपस्थित थे.










