विधायक समीर के प्रयास से वन विभाग ने हाथी के हमले में मृत व्यक्ति के परिजनों को सौंपा मुआवजा का चेक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार विधायक समीर मोहंती ने वन विभाग की ओर से जंगली हाथी के हमले से बीती रात मौत हुई मृतक मदन महतो के भाभी सरस्वती महतो को तत्काल 25 हजार रुपए रुपया  दिया गया. इस दौरान विधायक ने मृतक के परिजनों को आश्वासन देते हुए कहा कि मुआवजा की शेष राशि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दी जाएगी. ज्ञात हो की प्रखंड के लोधाशोली पंचायत स्थित कदमडीहा और कलसीमोग गांव के बीच रविवार की देर शाम को जंगली हाथी के हमले से जिस व्यक्ति की मौत हुई थी उसकी पहचान मदन महतो के रूप में हुई है हो गई है. वह कदमडीहा गांव का रहने वाला है. जानकारी के मुताबिक वह कलसीमोग गांव से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान जंगली हाथियों की चपेट में आ गया. मृतक के माता-पिता का देहांत हो चुका है और वह अविवाहित है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मौके पर प्रभारी वनपाल कल्याण महतो, लोधाशोली मुखिया मंजु टुडू, देवाशीष दास, राजू कर्मकार, ग्राम प्रधान लखाइ मुर्मू, यशोदा गोप, रंजीत महतो, नितीश कुमार महतो आदि उपस्थित थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी