चाकुलिया : विधायक समीर ने किया लैंपस कार्यालय से स्वर्ण धान बीज वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन , 35 किसानो को बांटे गए बीज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया लैंपस कार्यालय में बुधवार को विधायक समीर कुमार मोहंती ने स्वर्ण धान बीज वितरण का फीता काटकर और किसानों के बीच बीज वितरण कर उद्घाटन किया. इस दौरान पहले दिन 35 किसानों को धान का बीज दिया गया. इस संबंध में सचिव अरुण कुमार राय ने बताया कि क्षेत्र के किसानों के लिए 400 क्विंटल धान का बीज चाकुलिया लैंपस में आया है. बीज 17.80 की दर पर प्रति किलो दिया जाएगा. धान बीज लेने के लिए किसानों को आधार कार्ड की छाया प्रति को जमा करना अनिवार्य होगा तथा निबंधित किसान को ही धान बीज मिलेगा. मौके पर अंचलाधिकारी जयवंती देवगम, बीसीओ रत्नेश झा सहायक निबंधक विवेक सिंह, प्रखंड प्रमुख धनंजय करूणामय, सांसद प्रतिनिधि पार्थो महतो, अभय कुमार महंती, बीस सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष साहेब राम मांडी, गौतम दास, राजा बारिक, विशाल बारिक, पिटला दास ऐसी उपस्थित थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी