बहरागोड़ा खंडामौदा गांव में बुधवार को मनाया जायेगा गाजन पर्व कमिटी ने की तैयारी पूरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा गांव में स्थित बाबा भूतेस्वर महादेव मंदिर में गाजन पर्व बुधवार को मनाया जायेगा। इसको लेकर खंडामौदा गांव के बाबा भूतेस्वर महादेव कमेटी के सदस्यों ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। इस दौरान मंगलवार को गांव में 7 भोक्ताओं ने सिकला तलाब में नहाने के बाद पुजारी आशीष सतपति के शुद्ध मंत्रउच्चार के साथ पूजा किया तथा सबको सिंदूर और माला पहनाया फिर शोभायात्रा निकालकर धूमधाम के साथ गांव का परिभ्रमण करते हुए 7 भक्ताओं ने रासमंच पहुंचे। वहां से करीब 250 मीटर तक सड़क पर लेट लेट कर मंदिर के पास पहुंचे। मंदिर पहुंचने के 250 मीटर दूरी पर से लपेटते हुए महादेव के प्रति हठ भक्ति दिखाई। इस अवसर पर महिलाओं ने शंख घंटा बजाकर उत्साहित किया। उसके बाद भक्ताओं ने मंदिर पहुंचकर 3 बार परिक्रमा करके मंदिर में प्रवेश किए तथा वही पर भक्तों को लकड़ी की चौखट में उल्टा टांगकर 3 बार झुलाया गया। इसे देखने के लिए सैंकड़ों की संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी। कोमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष भी हर वर्ष की भांति छौ नृत्य का आयोजन किया गया तथा मंदिर प्रांगण में मेला का आयोजन कर ओड़िशा, पश्चिम बंगाल तथा आस पास के कोई सारे मनोहरी दुकान का स्टॉल तथा खाने का होटल लगाया गया है। इस गाजन पर्व को सफल बनाने के लिए खंडामौदा गांव के बाबा भूतेस्वर महादेव कमेटी के सदस्य जुटे हुए हैं।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी