दुमका : शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र अनियंत्रित हायवा की चपेट में आकर बच्चे और महिला की मौत आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुमकाः जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव में एक अनियंत्रित हायवा की चपेट में आकर दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने दुमका-रामपुरहाट सड़क जाम कर दिया। लोग 15 लाख रुपए मुआवजे की मांग कर रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हायवा काफी तेज रफ्तार से दुमका की ओर जा रही थी। रफ्तार पर नियंत्रण न रहने के कारण हायवा चालक ने पहले एक कार को टक्कर मारी और फिर एक ऑटो को पीछे से ठोक दिया। दुर्घटना में ऑटो पर सवार एक बच्चे और एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। जबकि 12 वर्षीय मृत बालक का नाम विमल मुर्मू है, जो शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सहरजोरी गांव का रहने वाला था। मृतक अपनी मां के साथ छात्रवृत्ति लेकर अपने घर वापस लौट रहा था। इस दुर्घटना में विमल की मां गंभीर रूप से घायल है। घायल को मोहालपहाड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पाकर शिकारीपाड़ा पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है और उन्होंने दुमका रामपुरहाट सड़क को जाम कर दिया है।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी