चाकुलिया क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक जारी, पीएचईडी विभाग की चारदीवारी क्षतिग्रस्त की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में प्रत्येक दिन शाम होते ही हाथी इलाके में घुसकर उपद्रव मचाना शुरू कर देते हैं. कई मुहल्लों के लोग हाथियों के डर से रतजगा कर रहे हैं. रोजाना ही पूरा नया बाजार क्षेत्र हाथियों की चिघाड़ से गूंज उठता है. इस दौरान विगत रात्रि प्रखंड कार्यालय से सटे जल एवं स्वच्छता विभाग कार्यालय परिसर की चहारदीवारी को एक जंगली हाथी ने दो जगह पर क्षतिग्रस्त कर दिया है. पीएचइडी कर्मी कार्तिक चंद्र बेहरा ने बताया कि हाथी विगत रात्रि करीब 2 बजे आया था. हाथी द्वारा चहारदीवारी तोड़े जाने से परिसर में रखे स्क्रैप के सामान की चोरी होने का खतरा बढ़ गया है. ज्ञात हो कि हवाई पट्टी क्षेत्र से निकलकर जंगली हाथी प्रखंड परिसर और उसके आसपास के इलाकों में उपद्रव मचा रहे हैं. यह सिलसिला पिछले 20 दिनों से जारी है.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी