चाकुलिया बीडीओ एवं सीओ ने किया चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो अभियान का शुभारंभ जागरूकता रथ रवाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया प्रखंड में चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव एवं अंचलाधिकारी जयवंती देवगम  के द्वारा संयुक्त रूप से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया. इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव द्वारा बताया गया कि उक्त अभियान 05 जून से 12 जून 2023 तक चलाई जाएगी. रथ चाकुलिया प्रखंड के विभिन्न गांव, टोला आदि का भ्रमण प्रत्येक दिन करेगें और इससे संबंधित जागुरूकता नाटक का भी आयोजन किया जाएगा. इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि रथ सभी पंचायतों में घूम घूम कर महिलाओं एवं किशोरियों को माहवारी के समय बरती जाने वाली सावधानियों आदि के प्रति जागरूक करने का कार्य करेगा. इस मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी गौरीशंकर साव, महिला पर्यवेक्षिका सविता सिन्हा, प्रखंड समन्वयक, बीपीओ, मनरेगा, पंचायत सचिव एवं अन्य प्रखंड तथा अंचल स्तरीय कर्मी उपस्थित थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी