चाकुलिया के बड़ामारा में विधायक समीर ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया प्रखंड के बड़ामारा गांव में भगवान बिरसा मुंडा के मूर्ति पर माल्यार्पण कर विधायक समीर कुमार मोहंती ने शुक्रवार को भगवान बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मनाया. इस अवसर आप विधायक समीर कुमार मोहंती ने अपने समर्थकों के साथ भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और बिरसा मुंडा अमर रहे का नारा लगाया. साथ ही विधायक समीर मोहंती ने विभिन्न प्रकार खेलकूद प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरण किया. इस मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, बीस सूत्री अध्यक्ष साहेबराम मांडी, प्रखंड सचिव बलराम महतो, निर्मल महतो, गौतम दास, मुखिया दसरथ मुर्मू, सुजीत दास, बिक्रम मांडी, सहदेव गोप, जितेन हांसदा, मिथुन कर, दुर्गा हांसदा, राहुल गिरी, कमिटी सदस्य रितेश मुंडा, खारपू मुंडा, शिवशंकर सोरेन, ग्राम प्रधान ईश्वर टुडू, कुनाराम मुंडा, देव नारायण हांसदा, संजय मुंडा, बालिया मंडी, बाबूया मुंडा आदि उपस्थित थे.

 

 

 

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी