कांग्रेस की टीम ने परसुडीह व हलुदबानी क्षेत्रों की जनवितरण प्रणाली के दुकानो का किया औचक निरीक्षण पाई अनियमितता उपायुक्त को कारवाई के लिए लिखा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर। जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों को जनवितरण प्रणाली की अधिकांश उचित मुल्य की दुकानें समय पर एवं प्रत्येक दिन नही खोलने की शिकायत प्राप्त हो रही थी। जिससे कार्ड धारकों को असुविधा हो रही है तथा कुछ दुकानदार आम जनता से अभद्र व्यवहार कर रहें है की की शिकायत भी शामिल थी। शिकायत की जांच करने के लिए शनिवार को औचक निरिक्षण किया गया, जिसके दौरान भारी अनियमितता पायी गयी। औचक निरिक्षण में ज्योतिष कुमार यादव, सदस्य जिला कार्यकारिणी समिति, सह पूर्व राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस,  अपर्णा गुहा, जिला महामंत्री तथा उपेन्द्र तिवारी, पूर्व जिला सचिव शामिल थे। इस संबंध में कांग्रेसी नेताओं ने

विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी जमशेदपुर को एक पत्र लिखकर परसुडीह एवं हलुदबनी की 11 दुकानों की लिस्ट सौंपी हैं, जिसमें अनियमितता पायी गयी। जिसका उच्च स्तरीय जाँचोंपरांत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए झारखण्ड सरकार की साख को नुकसान पहुंचाने से बचाने की गुहार लगायी हैं। मांग  पत्र की प्रतिलिपि उपायुक्त को भी भेजी गयी हैं।

निरिक्षण के क्रम में जनवितरण प्रणाली के दुकानों की अधतन स्थिति पाई गई

1)  चंदु लाल शर्मा, समय – सुबह 10.08 बजे, दुकान बंद पाया।

2)  नन्द किशोर वर्मा, समय – सुबह 10.10 बजे, दुकान बंद पाया।

3)  मंजू तिवारी , समय – सुबह 10.12 बजे, दुकान खुला पाया।

4)  मोहन लाल अग्रवाल, समय – सुबह 10.14 बजे, दुकान बंद पाया।

5)  एस के प्रधान, समय –  सुबह 10.30 बजे, दुकान बंद पाया।

6)  मंजू देवी, समय – सुबह 10.33 बजे, दुकान बंद पाया।

7)  लक्ष्मण कालिंदी, समय – सुबह 10.39 बजे, दुकान बंद पाया।

8)  महमुदा खातुन,  समय  – सुबह 10.45 बजे, दुकान खुला पाया परन्तु लोगों ने राशन वितरण सम्बन्धी अनियमितता की शिकायत की।

9)  एम डी शमीम, समय  – सुबह 10.50 बजे, दुकान में ठीक से राशन नही थी।

10)  राज कुमार चतुर्वेदी, समय  – सुबह 11.17 बजे, दुकान बंद पाया।

11)  बिजय प्रकाश सिंह, समय  – सुबह 11.20 बजे, दुकान बंद पाया।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी