घाटशिला एसडीओ ने बहरागोड़ा में पकड़ा अवैध बालू का भण्डारण 6000 सीएफटी बालू व जेसीबी जब्त तीन पर मामला दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक के नेतृत्व में बहरागोड़ा प्रखंड में शनिवार की देर रात की कार्रवाई में बड़ी मात्रा में बालू का अवैध भंडारण पकड़ा गया है। इस मामले में तीन लोगों बिरसा मुंडा, देबु ओझा तथा भीमसेन कुंतिया पर नामजद मामला दर्ज के साथ जब्त जेसीबी के मालिक पर भी मामला दर्ज कराया गया है। बालू माफियाओं के विरूद्ध कार्रवाई में सीओ जितराय मुर्मू, थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी, राजस्व उपनिरीक्षक एवं थाना से सशस्त्र बल शामिल थे। रात दो बजे गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोगों द्वारा बालू का अवैध रूप से भंडारण कर बिक्री किया जा रहा है। प्रशासन की टीम जब जांच के लिए झारिया गांव में पहुंची तो पाया कि एक जेसीबी संख्या जेएच 05 भी 6003 तथा अवैध रूप से भंडारण कर 1300 सीएफटी बालू रखा गया है। जेसीबी का चालक पुलिस प्रशासन की टीम को देखकर भागने लगा टीम ने मौके पर जाकर पकड़कर जांचा किया तो आसपास से भी 6000 सीएफटी बालू जब्त किया गया। चालक तथा जेसीबी को अपने कब्जे में लेकर बहरागोड़ा थाना लाया। थाना में सीओ जितराय मुर्मू के लिखित शिकायत पर बहरागोड़ा थाना कांड संख्या 33/23, धारा 379,411/34भादवी, धारा 4/21 खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957, 54 झारखंड लघु खनिज समुदान नियमावली-2004, 7/10 झारखंड खनिज विक्रेता नियमावली 2007 के प्राथमिकी अभियुक्त भीमसेन खु़टीया उम्र 26, ग्राम बांकदोह- गुहियापाल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी