चाकुलिया प्रखंड के चालुनिया पंचायत स्थित सीमांतशोल गांव में सोमवार को शहीद मदन मोहन किस्कू का शहादत दिवस मनाया गया. शहादत दिवस के शुभ अवसर पर विधायक समीर मोहंती ने शहीद मदन मोहन किस्कू के स्मारक में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया. शहादत दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक समीर कुमार मोहंती ने कहा की मदन किस्कू मेरा छोटा भाई जैसा था. वे हमेशा हमलोगों के दिल में रहेगें.
इस मौके पर झामुमो नेता बलराम महतो, मो गुलाब, निर्मल महतो, अक्षय नायक, कालिदास हेंब्रम, मोहन माईती, पुलक रंजन महापात्र, बासुदेव महतो, पतित दास, सुजीत दास, गौतम दास, संजय घोष, राकेश मोहंती, देवाशीष दास, मिथुन कर, रसीद खान, मो मोला, बापी पोलाईं, जयदेव दास, लोकनाथ मोहंती, कमिटी सदस्य कृष्णा महतो, खोगेन माईती, अनूप नंदी, सुखेन माईती, रामकृष्ण महापात्र, संतोष मंडल, सुनाराम मांडी, दसरथ हांसदा, बबलू पाल, सुभाष मन्ना, भावेश महतो, सुयो महतो, धीरेन महतो, बिश्वर ग्वाला, राहुल कुमार, तरुण महतो आदि उपस्थित थे.










