बहरागोड़ा थाना प्रभारी संतन तिवारी ने गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम गठित कर एनएच 49 पर बेला चौक के निकट बुधवार की सुबह वाहन जांच के दौरान एक टाटा इंट्रा माल वाहक वाहन को जब्त कर कर लिया. उक्त वाहन में 7 गोवंश पशु लदे थे. पुलिस को देख कर वाहन चालक चित्तरंजन सामल (52) भागने लगा तो पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया. पुलिस ने वाहन से 7 गोवंश मवेशियों को जप्त कर चाकुलिया के ध्यान फाउंडेशन के गौशाला में भेजा दिया.

जानकारी के अनुसार चित्तरंजन सामल ओडिशा के मयूरभंज जिला स्थित सिरसा गांव का निवासी है. वह चोरी-छिपे गोवंशीय पशुओं को वाहन के माध्यम से जामशोला होते हुए पश्चिम बंगाल के चिचड़ा में भेजता है. पुलिस ने थाना में कांड संख्या 414/34 के तहत धारा 12/13/15 के तहत मामला दर्ज कर चालक चितरंजन सामल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.










