चाकुलिया में 18 जून को राज्यपाल के आगमन को लेकर डीडीसी , एसडीओ ने किया कार्यक्रम स्थल का मुआयना की तैयारियो की समीक्षा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित केदारनाथ झुनझुनवाला हाई स्कूल के महावीर व्यायामशाला में 18 जून रविवार को वन सुरक्षा महासमिति के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा. इस कार्यक्रम में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन भाग लेंगे. इसकी तैयारी को लेकर शनिवार को पूर्वी सिंहभूम के डीडीसी मनीष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी पियूष सिन्हा, घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक और डीपीआरओ रोहित कुमार ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया. इस दौरान अधिकारियों ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया. साथ ही डीडीसी ने केएनजे उच्च विद्यालय का भी निरीक्षण किया और प्रभारी प्रधानाध्यापिका नीतू हेंब्रम से विद्यालय की स्थिति की जानकारी ली. इस मौके पर पद्मश्री जमुना टुडू, प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव, अंचलाधिकारी जयवंती देवगम, सिटी मैनेजर मोनीस सलाम, प्रखंड बीस सूत्री के पूर्व अध्यक्ष शंभूनाथ मल्लिक समेत अन्य उपस्थित थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी